घर के बाहर घूम रहे तीन को पुलिस ने उठाया, सीमा सील

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) जिले में धारा 144 लगे होने के बाद भी लोग उसका उलंघन करने से बाज नही आ रहे| कई लोग घरों से बाहर निकलने को अपने सम्मान से जोड़ रहे है| लेकिन उन्हें यह मालूम होना चाहिए की वह देश को कितने बड़े खतरे में डाल रहे है|मजबूरन पुलिस को कड़ा रुख अपनाना पड़ रहा है| बुधवार सुबह गस्त के दौरान घर के बाहर घूमते मिले तीन को पुलिस ने उठा लिया और थाना पुलिस के हबाले कर दिया| वही डबरी से जनपद की सीमा में आवाजाही पर पूरी तरह रोंक लगा दी गयी है|
सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह ने भारी पुलिस बल और पीएससी के साथ क्षेत्र में फ्लेग मार्च कर लोगों को घरों से ना निकलने की सख्त हिदायत दी| उन्होंने कहा यदि कोई घर के बाहर घूमता मिला तो कार्यवाही तय मानी जायेगी| उनकी कड़ी चेतावनी के बाद भी तीन युवक घर के बाहर जाते मिले| जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया| सीओ के निर्देश पर पुलिस ने उन्हें थाने में बैठा लिया| अब उनके खिलाफ कार्यवाही की तलवार लटक गयी है|
सीओ ने इटावा-बरेली हाई-वे पर जनपद की सीमा डबरी मोड़ के निकट बैरिकेटिंग लगाकर सील करा दी| किसी को भी आने-आने की इजाजत नही है| पुलिस बाहर निकलने वालों को खदेड़ रही है|
जेएनआई न्यज आप सभी से अपील करता है कि आप सभी देश हित, राज्य हितम समाज हित और अपने परिवार के हित को देखते हुए घरों में ही रहें और सरकार और जिला प्रशासन का सहयोग करें| आप को देश भक्ति दिखाने का इससे बढिया मौका नही मिलेगा| आप को देश भक्ति के लिए सीमा पर जाने की जरूरत नही है| आप अपने घरों में रहकर देश को रक्षा कर सकते है|