कोरोना से बचाव के लिए भाजपाईयों नें बांटे मास्क, किया जागरूक

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: कोरोना वायरस से बचाव के बारे में भाजपा नेताओं ने राहगीरों को जागरूक कर उन्हें जागरूक किया गया| इसके साथ ही उन्हें मास्क देकर उसका इस्तेमाल करने की सलाह दी|
भाजपा के मंडल महामंत्री शिवम दुबे के नेतृत्व में पदाधिकारी फतेहगढ़ के भोलेपुर रेलवे क्रासिंग के निकट पंहुचे| जंहा उन्होंने कोरोना वायरस के लिए राहगीरों को जागरूक करने के लिए पत्रक बांटे और उन्हें बचाव के लिए मास्क दिये| पुलिस कर्मियों को भी मास्क देकर जागरूक किया| भाजपा मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान नें लोगों को घर से निकलने के दौरान मास्क पहनने की सलाह दी| उपाध्यक्ष रानू दीक्षित नें दिन भर में कई बार हाथ साबुन से धोनें की सलाह दी| अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें। छींकने और खांसने के दौरान अपना मुंह जरूर ढकें। जिससे हम सभी खरतनाक वायरस से बचा जा सकता है|
इस दौरान राजेश मिश्रा, महामंत्री गौरव कटियार, अरविन्द भदौरिया, अमन गुप्ता, राजन सिंह, रोहित कटियार, शिवम कश्यप, रूद्र प्रताप, अंशु (छोटू) व विशाल आदि रहे| भाजपा नेता विनोद अग्निहोत्री, प्रबल त्रिपाठी आदि ने नगर में मास्क वितरित किये|