सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरेगी युवा कांग्रेस

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: भारतीय युवा कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक में जोश करने का कार्य किया गया| इसके साथ ही बूथ कमेटी का मजबूती से गठन और सरकार के खिलाफ आन्दोलन की रणनीति पर विचार हुआ|
नगर के सिंधी धर्मशाला पक्के पुल पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र विक्रम सिंह व पूर्व अध्यक्ष एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया| उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को बूथ लेबल पर मजबूत करने एवं निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा| उन्होंने संगठन से मजबूत कार्यकर्ताओं को जोड़ने की नसीहत दी|
जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी नें कहा कि जल्द ही युवा कांग्रेस जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जल्द ही सडकों पर उतरेगी| नये युवाओं को बूथ स्तर पर जोड़ने का कार्य किया जा रहा है|
इस दौरान विधान सभा सदर अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, सत्यप्रकाश तिवारी, अफसर खान, असलम लाला, इमरान अंसारी, शिवम् वाजपेयी, दिनेश कुमार, विपिन प्रजापति शेखर दिवाकर, रवि श्रीवास्तव आदि रहे|