ग्राम स्वराज अभियान के सहारे गाँव-गाँव में फीडबैक ले रही बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: ग्राम स्वराज अभियान के तहत गाँव-गाँव जाकर सरकार की योजनाओं से लोगों को रूबरू कराना और लोगों से फीडबैक लेनें के निर्देश पार्टी कार्यकर्ताओं को दिये गये है| जिससे भाजपा मतदाताओं की मंशा को भी टटोल रही है|
गुरुवार को नगर के आवास-विकास स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ग्राम स्वराज अभियान को लेकर चर्चा हुई|   जिलाध्यक्ष ने अभियान को लेकर कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने ग्राम स्वराज अभियान से जुड़े मोर्चा प्रमुखों को गांव में प्रवास करने के निर्देश दिये है|
उन्होंने कहा इस अभियान के माध्यम से भाजपा घर-घर जाकर फीडबैक लेने का कार्य करेगी केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा का कार्यक्रम रहेगा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 आर्टिकल 35ए तक के ऐतिहासिक निर्णय पर भी रायशुमारी की जाएगी| इन सभी को लेकर जन सरोकार के विषयों के साथ भी भाजपा जनता से जुड़ने का कार्य करेंगी।
जिला महामंत्री संदीप शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, प्रदीप सक्सेना, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला, सुनील रावत, शिवांग रस्तोगी, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, रामवीर सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धंसुआ में संपर्क किया| युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजीव कटियार उर्फ नीलू के आवास पर जिलाध्यक्ष ने बैठक की जिसमे ग्राम स्वराज की तैयारियों को लेकर चर्चा की। दीपक कटियार, अनुज कुमार सागर, लालू कुमार, शशांक कुमार, रामसिंह जाटव, गुड्डू जाटव आदि मौजूद रहे।