दीपदान व महाआरती से गंगा घाट को किया जगमग

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: श्री कैलाश सेवा संस्थान चैरिटेविल ट्रस्ट के द्वारा 8 वें दीपोत्सव व महाआरती का भव्य आयोजन किया गया| हजारों दीपों के एक साथ प्रज्वलित होनें से गंगा का किनारा रोशन हो गया|
शहर के पांचाल घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने शिरकत की| कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर अपने अपने जीवन मे खुशहाली की कामना की| आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल के द्वारा महा आरती और 2100 सौ दीपों का प्रवाह कराया गया है। पुलिस अधीक्षक नें भी दीपदान किया| इसके साथ ही आचार्य प्रदीप नारायण के द्वारा महाआरती का आयोजन भी किया गया|
स्वामी ईश्वरदास महाराज,स्वामी भरत चैतन्य, अंजुमन दुबे, अतुल मिश्रा, संजीव वाजपेयी, विजय दुबे, रवि मिश्रा, आदित्य दीक्षित, अविनाश सारस्वत, दीपक तिवारी, अखिलेश अग्निहोत्री, प्रज्ञा तिवारी आदि रहे|