अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिनों ने किया ‘चांद के दीदार’

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: करवा चौथ पर चांद के दीदार संग सुहागिनों ने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना की। पति के प्रति समर्पण और स्नेह का पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर में हर जगह पर्व की रौनक देखने को मिली। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा और रात में चांद के दीदार के साथ व्रत संपन्न किया। दोपहर बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए सामूहिक रूप से व्रत की कथा भी सुनी।
मंदिरों में उमड़ी भीड़
पांडेश्वर नाथ मंदिर सहित शहर के विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ रही।  संध्या समय महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की।
सुहागिनों ने चांद को दिया अर्घ्य
शाम को सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने चांद निकलने का इंतजार किया। चांद निकलने के बाद रस्म के अनुसार चंद्रमा की पूजा-अर्चना कर अघ्र्य दिया और व्रत सम्पन्न किया। पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिनों ने व्रत खोला।
मेहंदी बाजार भी रहा गुलजार 
वैसे तो ज्यादातर महिलाओं ने एक दिन पहले ही मेहंदी लगवा ली थी, लेकिन करवा चौथ के दिन भी मेहंदी लगवाने के लिए खूब भीड़ देखी गई। महिलाएं सुबह से ही मेहंदी लगाने के लिए उत्साहित दिखीं।