वार्षिकोत्सव पर भव्य सुन्दरकांड का होगा आयोजन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर में इस बार सुंदरकांड पाठ मंच हनुमान मंदिर बगिया बजरिया निहालचंद्र के द्वारा 17 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ 23 सितम्बर को पंडाबाग मन्दिर में आयोजित किया जायेगा|
पांडेश्वरनाथ मन्दिर में कमेटी के संयोजक कांत दुबे ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम भव्य बनाया जायेगा। जिसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली गयी है| कमेटी कके द्वारा 2400 बार सुन्दरकांड का पाठ पूर्ण करने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है| इस दौरान संकट मोचन हवन, सुंदर कांड पाठ प्रत्येक चौपाई स्वाहा पर सम्पन्न होगा। छप्पन भोग का प्रसाद एवं भंडारा होगा|
अनुराग मिश्रा, देवेंद्र दुबे, अतुल दुबे, सुभाष वर्मा, ऋषी वर्मा, पवन गुप्ता, अशोक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।