धूमधाम से निकाली कलश यात्रा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: श्री राधे सेवा संस्थान के द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी| जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओं नें भाग लिया| कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु जमकर थिरके|
नगर के पांडेश्वरनाथ मन्दिर में शुरू हो रही श्रीमदभागवत रसामृत एवं ज्ञानयज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गयी| कलश यात्रा मढिया देवी मन्दिर, चौक ,बांके बिहारी मन्दिर लोहाई रोड से पुन: चौक रामदुलारी मन्दिर होते हुए पुन: पांडेश्वरनाथ मन्दिर में समाप्त हुई| कलश यात्रा का 11 जगह फूल मालाओं से स्वागत हुआ|
यात्रा सम्पन्न होने पर प्रसाद वितरण किया गया | संस्था के अध्यक्ष अरविन्द दीक्षित,
प्रीती तिवारी, संजय मिश्रा, उमाशंकर गुप्ता, बबिता पाठक, अंजना दीक्षित, सीमा तिवारी,
पूजा पाण्डेय, शैलेन्द्र मिश्रा, निशा द्विवेदी आदि रहे|