भागवत कथा की होगी अमृत वर्षा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है| जिसकी कलश यात्रा भी धूमधाम से निकाली जायेगी| आयोजकों नें इसकी रणनीति भी बनायी|
श्री राधे सेवा संस्थान के द्वारा नगर के देवरामपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ| जिसमे आयोजकों नें बताया कि 25 अगस्त से शाम 3 बजे से कथा का शुभारम्भ किया जायेगा| 25 अगस्त को ही कलश यात्रा निकलेगी| 31 अगस्त को कथा का समापन किया जायेगा|
इस दौरान  मनोजानंद, अरविन्द दीक्षित, गौरव पाण्डेय, राजन यादव, महेश चन्द्र यादव, प्रधान देवरामपुर राजन यादव, मोहित यादव, अमन अवस्थी आदि रहे|