भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री मायावती पर प्रहार कर गले साफ़ किये

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आज तीसरे दिन जिला मुख्यालय पर धरना देकर सूबे की मुख्यमंत्री मायावती को जमकर कोसते हुए गले साफ़ किये|

जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत के नेतृत्व में दिए गए धरने पर पूर्व अध्यक्ष मान सिंह पाल, प्रभात अवस्थी, सत्यपाल सिंह, प्रदीप सक्सेना आदि कार्यकर्ताओं ने धरना दिया| वक्ताओं ने कहा कि बसपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गयी है प्रदेश में जंगल राज कायम है|

भाजपाईयों ने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती अवैधानिक ढंग से काले क़ानून की बदौलत धनबल व बाहुबल के सहारे नगर पालिकाओं पर भी कब्जा करना चाहती हैं| महामहिम से फ़रियाद की गयी कि वह इस विधेयक पर हस्ताक्षर न करके माया सरकार के अनितिक कार्यों पर लगाम लगाएं|