नकली जेवर देख मंडप से उठी दुल्हन, कराया दूल्हे को कैद

Uncategorized

कानपुर|| चढ़ाव का जेवर नकली देख दुल्हन मंडप से उठ गई और शादी करने से इंकार कर दिया। जेवरों के नकली साबित होने पर लड़की वालों ने दूल्हे समेत पूरी बरात को बंधक बना लिया। मामले को सुलटाने पहुंची पुलिस से लड़की के परिजनों ने साफ शब्दों नें कह दिया की दहेज और शादी के खर्च की पूरी रकम वापस मिलने के बाद ही सब को आजाद किया जाएगा। ]
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहपुर मलाहा गांव के गोविंद लाला ने अपनी बेटी आरती (दोनों नाम काल्पनिक) का विवाह फर्रुखाबाद के खादर सराय निवासी मोहन लाल के पुत्र संतोष से तय की थी। लड़के वालों की मांग के अनुसार दान-दहेज की बात भी तय हो गयी। तय समय के अनुसार 7 मार्च की रात बरात लड़की के दरवाजे पहुंची। अगवानी के बाद खाने-पीने के साथ ही धूम-धाम से जयमाल भी हो गया। इसके बाद चढ़ावे की रस्म का काम शुरू हो गया। उसी दौरान दुल्हन बनी आरती को जेवरों के नकली होने का शक हो गया। आनन-फानन में रात में ही एक सुनार को बुला कर जेवर चेक कराया गया तो नकली निकला।

बस इतना पता चलते ही दुल्हन मंडप से उठ खड़ी हुयी और शादी से इंकार कर दिया। आरती का मन मिलते ही परिजनों ने हंगामा काटते हुए दूल्हे समेत सभी बरातियों को बंधक बना लिया और शादी का पूरा खर्च वह दहेज वापस करने के बाद ही छोड़ने की बात कही। बरातियों के बंधक बनाए जाने की जानकारी होते ही पुलिस फोर्स गांव पहुंच गया।

पुलिस ने अपने तरीके से मामला निपटाने की कोशिश की तो परिजन बिगड़ गए और साफ शब्दों में कह दिया कि सारी रकम मिलने के बाद ही बरातियों को छोड़ा जाएगा। जिसके बाद पुलिस ने गांव में पंचायत लगा कर लड़की शादी के लिए राजी करने का प्रयास किया। इस लड़की ने कहा कि वह शादी नहीं कर सकती। जो लोग शादी में नकली जेवर ला सकते हैं वह मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं। कोई रास्ता न देख पुलिस ने वर पक्ष से लड़की वालों को 75 हजार रुपए और दिया गया सारा जेवर वापस कराया। जिसके बाद बरातियों को गांव वालों ने आजाद कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की का जेवर नकली लाने पर शादी टूटी है। समझौता करा कर सभी बरातियों को वापस भेज दिया गया है।