भूमि विवाद में भाई और दामाद के गोली मारी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: भूमि विवाद के चलते भाई  और दामाद को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी किया गया| गंभीर हालत में दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
जनपद हरदोई के हरपालपुर प्रतिपालपुर निवासी दीनबन्धु दीक्षित का अपने भाई दीनानाथ के साथ भूमि विवाद चल रहा है| बुधवार को दोनों में भूमि को लेकर विवाद हुआ तो दोनों के परिवार आमने-सामने आ गये| विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ फायरिंग और मारपीट की गयी| जिससे दीनबन्धु व उनका दामाद शैलेन्द्र तिवारी बुरी तरह जख्मी हो गये|
उन्हें लोहिया अस्पताल 9:10 बजे रात में भर्ती किया गया| फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है|