ट्रक की टक्कर से फल विक्रेता की मौत, भीड़ ने लगाया जाम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: ठेली पर फल बेंच कर घर जा रहे फल विक्रेता को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| आक्रोशित भीड़ ने जाम लगा दिया| सूचना मिलने पर सपा महानगर अध्यक्ष मौके पर पंहुचे और भीड़ को समझा-बुझा कर शांत किया| जिसके बाद परिजनों ने जाम खोला|कोतवाली क्षेत्र के आवाद नगर कुटरा निवासी 45 वर्षीय वीरपाल राजपूत पुत्र लाला राम जिला जेल चौराहे पर फल की ठेली लगाता था| बीती रात लगभग 10 बजे वह अपनी ठेली लेकर घर जा रहा था| जिला जेल चौराहे के निकट कानपुर मार्ग पर पीछे से आये तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| घटना की सूचना मिलने पर उसकी पत्नी कांती देवी के साथ अन्य परिजन मौके पर पंहुचे| उसके साथ आयी आक्रोशित भीड़ ने जाम लगा दिया| कोतवाली प्रभारी अजय नारायण सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने भीड़ को हटाने का प्रयास किया| लेकिन भीड़ ने पुलिस के बात नही मानी| जिसके बाद जानकारी  सपा के महानगर अध्यक्ष विजय यादव को दी गयी| विजय यादव मौके पर पंहुचे| उन्होंने रोते बिलखते परिजनों को सांत्वना दी| उसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम खोला|
सपा महानगर अध्यक्ष मृतक के परिवार की आर्थिक मदद  
विजय यादव ने बताया कि वह मृतक के घर जाकर उनको आर्थिक सहयोग भी करेंगे| जिससे गरीब परिवार की जीविका चल सके|