पालिका ने कागजों पर कराई नालों की सफाई!

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: (नगर प्रतिनिधि) नगर पालिका ने नागरिकों को बरसात में जल भराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कागजों में ही नालों की साफ सफाई करा दी है। पालिका प्रशासन के दावों के विपरीत अभी भी नगर के नालों में गंदगी बजबजा रही है। जबकि, पालिका प्रशासन के अनुसार नालों की सफाई चल रही है। सफाई कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा नागरिकों केा बरसात के दिनों में भुगतना पड़ रहा है। राजधानी मार्ग पर पड़ने वाले मुख्य नाले की भी अभी तक सफाई नहीं की। जबकि, नालों में भीषण गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
नगर के नाला मछरठठा क्षेत्र नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के लगभग पड़ोस में ही है| यह क्षेत्र सियासत दारों का गठ भी माना जाता है|चाहे सत्ता किसी की भी हो लोहाई रोड के इर्दगिर्द उस सत्ता के जनप्रतिनिधि निवास करते है| लेकिन बीते लगभग चार दिनों ने नाला मछरठठा क्षेत्र जलभराव की जद में है| मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा हुआ है| लेकिन कोई फर्क नही पड़ता की जनता को इससे क्या समस्या हो रही है| पालिका कागजों में विकास करा रही है और वह विकास गंदे पानी के रुप में सड़क पर वह रहा है|
आने जाने वाले रहागीर गंदे पानी से गुजरने को मजबूर है|हालात यह है कि मासूम नौनिहाल भी पढने के लिए इस विकास के पानी से गुजरने को मजबूर है| लेकिन नगर पालिका अपने फटे पर पैबंद लगाने पर लगी है| पालिका कर्मीयों का कहना है कि नाला सफाई चल रही है| चल कहा रही यह किसी को दिख नही रही|
नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के पति मनोज अग्रवाल ने बताया की नाला सफाई चल रही है| नाला मछरठठा पर जल भराव की समस्या जल्द समाप्त करायी जायेगी|