राशिफल: देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क: आज के दिन  का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष-यात्रा लाभदायक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नए काम मिलेंगे। प्रमाद न करें।
वृष-आर्थिक उन्नति के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। आराम व मनोरंजन के साधन उपलब्ध हो सकते हैं। चोट व रोग से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन-किसी विवाद में अपना पक्ष मजबूती से रख पाएंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी तीर्थस्थान की यात्रा हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जल्दबाजी बिलकुल न करें। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।
कर्क-चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। लापरवाही न करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी भी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से बचें। आकस्मिक हानि के योग हैं। कुसंगति से बचें। व्यापार व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
सिंह-थकान व कमजोरी रह सकती है। आराम का अवसर प्राप्त होगा। छोटी-मोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का साथ रहेगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। व्यापार अच्‍छा चलेगा।
कन्या-स्‍थायी संपत्ति के बड़े सौदे से बड़ा लाभ होने की संभावना है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
तुला-रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि में उत्साह से कार्य कर पाएंगे। नए-नए विचार मन में आएंगे। मनोरंजन व आराम का अवसर प्राप्त होगा। जीवन सुखद व्यतीत होगा।
वृश्चिक-कोई बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। किसी आवश्यक वस्तु के गुम होने की आशंका है, धैर्य रखें।
धनु-समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यावसायिक लाभ में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
मकर-दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। किसी यात्रा की योजना बन सकती है।
कुंभ-किसी बड़े कार्य के होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। बाहरी सहयोग से कार्य समय पर पूर्ण होंगे। लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रमाद न करें।
मीन-आकस्मिक खर्च सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्‍य पर खर्च हो सकता है। लेन-देन में जोखिम न लें। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। व्यापार अच्‍छा चलेगा।