डाक विभाग कर्मी के घर ताले तोड़कर 10 लाख की चोरी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: बीती रात चोरों नें डाक विभाग के कर्मचारी के घर ताले तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंहवाहिनी कालोनी निवासी विमल कान्त चतुर्वेदी नगर के लाल दरवाजे पर डाकघर में चौकीदार है| बीती रात वह डियूटी पर चले गये| उनकी पत्नी मीना देवी अपने बच्चों के साथ दिल्ली चली गयी| घर पर ताले लटक रहे थे | उसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड्कार कमरे का ताला तोड़ा|इसके बाद उन्होंने कमरें में रखे 10 लाख के
जेबरात व तकरीबन 60 हजार की नकदी चोरी कर ली गयी |
सुबह जब विमल कान्त घर पंहुचे तो घटना की जानकारी हुई| उन्होंने पुलिस को तहरीर दी| आईटीआई चौकी इंचार्ज रामकेश ने बताया कि तहरीर मिल गयी है| जाँच पड़ताल की जा
रही है|