फर्रुखाबाद मथुरा विद्युत रेलमार्ग पर ट्रेन 115 की रफ़्तार से दौड़ी

FARRUKHABAD NEWS

FARRUKHABAD: रेल संरक्षा आयुक्त, दक्षिण पूर्व परिमंडल श्री ए.के. राय ने मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर श्री दिनेश कुमार सिंह के साथ 30 मई, 2019  को इज्जतनगर मंडल के मथुरा जं.-फर्रुखाबाद रेल खंड में फर्रुखाबाद-दरियावगंज के बीच विद्युतीकरण के पश्चात् विशेष निरीक्षण ट्रेन द्वारा गहन निरीक्षण किया। इसके पश्चात् श्री राय ने दरियावगंज से फर्रुखाबाद तक गति परीक्षण भी किया। निरीक्षण स्पेशल दरियावगंज से 15.10 बजे चलकर लगभग 56 किमी की दूरी 32 मिनट में तयकर फर्रुखाबाद पहुंची। इस दौरान सीआरएस गाड़ी की गति 115 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ाया गया।

विदित हो कि रेल संरक्षा आयुक्त, मध्य एवं पूर्वोत्तर परिमंडल अरविन्द कुमार जैन द्वारा 29 मार्च, 2019 को मथुरा जं. से मेण्डू 48 किमी एवं 14 मई, 2019 को मेंडू से दरियावगंज 108 किमी रेल खंडों का निरीक्षण किया जा चुका है।

ज्ञात हो कि मथुरा-कासगंज-कल्याणपुर रेल खंड 338 किमी के विद्युतीकरण का कार्य की स्वीकृति वर्ष-2016-17 के  बजट में रु. 432.99 करोड़ की अनुमानित लागत से प्राप्त हुई थी। इस कार्य को सम्पादन के लिए मैसर्स इरकाॅन इन्टरनेशनल लिमिटेड को सौपा गया।

निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे, मुख्यालय गोरखपुर से प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर बेचू राय, मुख्य सिगनल इंजीनियर श्री एस.एन. साह, मुख्य महाप्रबंधक (इरकाॅन) आशुतोष पंत तथा इज्जतनगर मंडल से वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-।। ए.के. सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर जी.पी.एस. नारायण, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सुमित गर्ग, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सी.एल. साह,  मंडल सुरक्षा आयुक्त अमिताभ सहित मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।