मानस संस्कारशाला में नौनिहाल सीख रहे जीवन जीने की कला

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: नौनिहाल को आनुनिकता से थोडा हटकर संस्कारों का ज्ञान देकर जीवन जीने की कला को सिखाने का काम मानस संस्कार शाला में हो रहा है| जिसमे बड़ी संख्या में नौनिहाल हिस्सा ले रहे है|
नगर के पांडेश्वर नाथ मन्दिर में रामचरित मानस पर आधारित मानस संस्कारशाला का आयोजन चल रहा है| जिसमे तकरीबन एक सैकड़ा नौनिहालों को रामचरित मानस का ज्ञान देकर शिष्टाचार का पाठ पढ़ाया जा रहा जा रहा है| जिससे बच्चो में संस्कारों  का अंकुर फुट रहा है|कार्यशाला में भगवान श्रीराम  के जीवन से प्रेरणा दी जा रही है| सुरेन्द्र पाण्डेय,नबीन मिश्रा नब्बू, नबल किशोर त्रिवेदी, गौरव मिश्रा बंटी बच्चों का मार्गदर्शन कर रहे है|
मंगलवार और शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ भी कराया जाता है| आदित्य दीक्षित, बासु सारस्वत,गप्पू सारस्वत, अनुराग पाण्डेय, अनुभव सारस्वत, डॉ० नवनीत आदि व्यवस्था में रहते है|