कन्नौज के सिपाही की हादसे में मौत

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कन्नौज थाना ठठिया चौकी औसेर में तैनात सिपाही सत्यपाल सिंह सोमवंशी की आज यहाँ हादसे में मौत हो गई| पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया|

थाना राजेपुर के ग्राम महमदपुर गढ़िया का मूल निवासी सत्यपाल सिंह के बड़े भाई सुरेश की पुत्री अर्चना का आज विवाह होना है| वह बाइक से सामान खरीदने फर्रुखाबाद जा रहा था| रास्ते में चाचूपुर आरा मशीन के निकट सामने से आ रहे मैजिक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी| दुर्घटना के बाद चालक वाहन को भगा ले गया| सत्यपाल की मौके पर ही मौत हो गई|

आज ही सत्यपाल के साले की भी शादी होनी है| उसकी पत्नी मंजू अपने भाई के विवाह समारोह में भाग लेने शाहजहांपुर गई हुईं थीं| सत्यपाल घटियाघाट दुग्ध डेरी के निकट बनाए गए मकान में रहता था| उसके दो पुत्री व दो पुत्र हैं| परिजन शव को देखकर बुरी तरह बिलखते रहे|