गंगा नहाने गये दो युवक डूबे,एक की मौत

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज)कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नहाने अपने दोस्त इ साथ गये दो युवक डूब गये| काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक को बाहर सकुशल निकाल लिया| जबकि एक की मौत हो गयी|
थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी 19 वर्षीय एवन पुत्र सुभाष चन्द्र अपने साथी विकास व बंटी के साथ श्रंगीरामपुर गंगा नहाने कार्तिक पूर्णिमा पर गया था| बंटी गंगा के बाहर खड़ा रहा जबकि विकास और एवन गंगा नहाने के लिये पानी में चले गये| अचानक दोनों डूबने लगे| डूबने की सूचना पर भीड़ के साथ ही चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मौके पर आ गये|
लोगों ने काफी मशक्कत के बाद विकास को सही सलामत निकाल लिया| जबकि एवन को गम्भीर हालत में सीएचसी भर्ती किया गया| जिस पर डॉ० मानसिंह वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया| लेकिन परिजन उसके बाद भी लोहिया अस्पताल दिखाने के लिये ले गये| एवन की माँ ऊषा देवी का बुरा हाल हो गया|