राशिफल: देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष- वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मजाक महंगी पड़ सकती है। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आय में कमी रहेगी। भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी। धैर्य से काम करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
वृष- वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में कोई आनंदोत्सव का आयोजन हो सकता है। रोजगार में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान महसूस होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी। जल्दबाजी न करें। भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी।
मिथुन- संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं, प्रयास करें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। दुष्टजनों से सतर्क रहें। समय अनुकूल है। लाभ लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
कर्क- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी विशेष परामर्श या मार्गदर्शन की प्राप्ति की इच्‍छा पूर्ण होगी। चोट व दुर्घटना से बचें। किसी आनंदोत्सव का निमंत्रण प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। थकान रहेगी।
सिंह- बुरी सूचना मिल सकती है। दौड़धूप की अधिकता स्वास्‍थ्य को प्रभावित कर सकती है। विवाद से क्लेश होगा। विरोधी आपकी बात नहीं मानेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धैर्य रखें। बुद्धि का प्रयोग करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
कन्या- मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्य में मन लगेगा। ईष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।
तुला- घर में अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पुराना रोग उभर सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। यात्रा हो सकती है। मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा। जल्दबाजी न करें।
वृश्चिक- व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें। विवेक का प्रयोग करें। स्थिति मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। थकान महसूस होगी।
धनु- दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। जरूरी कागज पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। लिखा-पढ़ी में गलती हो सकती है। आवश्यक वस्तु भूल सकते हैं। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फालतू खर्च होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। समय अनुकूल नहीं है, धैर्य रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
मकर- व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की अनुकूलता प्राप्त होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रमाद न करें।
कुंभ- कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का मन बनेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
मीन- मनोरंजक यात्रा होगी। नए प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय बढ़ेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग तथा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। विवेक का प्रयोग अनुकूलता बनाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।