बौद्ध महोत्सव:बड़ी संख्या में पंहुचेंगे विदेशी श्रद्धालु

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फ़र्रुख़ाबाद:(मेरापुर/संकिसा) प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दो दिवसीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है| जिसके चलते यंहा तैयारी जोरों पर है| महोत्सव में बड़ी संख्या ने विदेशी अनुयाई पंहुचेंगे|
संकिसा विश्व पटल पर अपनी पहचान रखता है| जिसके चलते यंहा प्रतिवर्ष पूरे विश्व से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर पूजा आदि में हिस्सा लेते है| महोत्सव का आयोजन आगामी 23 अक्टूबर से 24 अक्टूबर को किया जायेगा| महोत्सव की तिथि नजदीक आते ही आयोजकों ने अपनी पूरी ताकत महोत्सव को सफल बनाने में लगा दी है| मंदिरों की पुताई सजावट जमीन का समतलीकरण आदि का काम तेजी से हो रहा है| भंते ट्रैक्टरों से मिट्टी डालकर बौद्ध विहार को समतल कर रहे हैं|
दो दिवसीय मेला अक्टूबर महीने में प्रति वर्ष लगाया जाता है| जो जिले के लोगों के भी आकर्षण का केंद्र रहता है|