राम लीला मंचन से पूर्व अस्त्र-शस्त्रों का हुआ पूजन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:श्रीराम लीला परिषद के माध्यम से शुरू होने वाली रामलीला के मंचन से पूर्व अस्त्र-शस्त्रों का पूजन किया गया| इसके बाद गणपति की शोभायात्रा निकाली गयी| जिसमे श्रद्धालुओ ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया|
फतेहगढ़ के सब्जी मंडी स्थित श्रीराम निवासी में कमेटी के अध्यक्ष रविश द्विवेदी व महामंत्री पंकज अग्रवाल आदि के निर्देशन में रामलीला के अस्त्र-शास्त्रों के साथ ही स्वरूपों का पूजन किया गया| शाम को मुख्य मार्गो पर श्रीगणेश व रिद्धी-सिद्धि की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी| जिसमे महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया| शोभायात्रा के परेट ग्राउंड में पंहुचने पर भूमि पूजन किया गया| इस दौरान संजय रस्तोगी, मुन्ना लाल, पंकज प्रकाश, अवधेश दीक्षित, उमेश चतुर्वेदी, मोनिका मिश्रा, रूचि मिश्रा, इंदु द्विवेदी आदि रहे|