राशिफल:देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष- भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहजनक समाचार प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मनोरंजन के साधन मिलेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी।
वृष- भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। वरिष्‍ठजनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम न लें। प्रमाद न करें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
मिथुन- कुसंगति से बड़ी हानि हो सकती है। फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों पर भरोसा न करें। धोखा होगा। आय में कमी रहेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश होगा। शोक समाचार मिल सकता है। शरीर कष्ट संभव है।
कर्क- रुका हुआ पैसा मिल सकता है, प्रयास करें। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। पैसों की आवक बनी रहेगी। कारोबार में जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धनार्जन होगा। चिंता रहेगी।
सिंह- आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। पुराना रोग उभर सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। घर में तनाव संभव है, धैर्य रखें। धनार्जन होगा।
कन्या- तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। वरिष्ठजन सहयोग प्रदान करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। दुष्‍टजनों से सावधान रहें। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार मिलेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।
तुला- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नकारात्मकता बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में कमी रहेगी। व्यय बढ़ेगा। विवाद न करें। व्ययवृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। दौड़धूप अधिक होगी। पुराना रोग उभर सकता है।
वृश्चिक- सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। मनोरंजन होगा। प्रभावशाली व्यक्ति किसी बड़ी समस्या को दूर करेंगे। चोट व रोग से बचें। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें।
धनु- संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भय रहेगा। बुद्धिबल का प्रयोग करें, लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। लाभ होगा।
मकर- रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। तीर्थ दर्शन संभव है। सत्संग का लाभ मिलेगा। क्रोध न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र मिलेंगे।
कुंभ- बुरी खबर मिल सकती है। नकारात्मकता में वृद्धि होगी। तनाव रहेगा। हंसी-मजाक में सावधानी रखें। विवाद संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। फालतू खर्च होगा। विवाद से क्लेश संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। धनहानि संभव है।
मीन- मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शुभ समय। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा।