प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस आक्रोशित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: योगी सरकार में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन देकर कानून व्यवस्था दुरस्त करने की मांग की|
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नफीस हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचकर सौपा| जिसमे कहा है कि प्रदेश में जंगल राज कायम है| अआद्मी कही भी सुरक्षित नही है| जेल के अंदर हत्या होना इसका प्रमाण है| पुलिस मुठभेड़ के नाम अपर 61 लोग मारे गये| जब शासन व प्रशासन इस तरह की हत्याएं करायेगा| यह गम्भीर कानून विषय है| सरकार द्वारा मौलिक अधिकारों का हनन है| चारों ओर अराजकता का माहौल है|
महिला उत्पीडन की घटनाएँ बढ़ रही है| मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार की घटना हो रही है| सरकार इसके विषय में कुछ अहम कदम उठाये| इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव,पुन्नी शुक्ला, प्रभात शुक्ला, राजेन्द्र प्रसाद जाटव, अजय निराला, अनुपमा शर्मा,पुन्नी शुक्ला, पीएन सक्सेना व संतोष कुमार आदि रहे|