आध्यात्मिक माहौल के बीच श्रीमद् भागवत कथा का अनुष्ठान

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) अध्यात्मिक माहौल के बीच श्रीमद् भागवत कथा के भव्य अनुष्ठान का शुभारम्भ हो गया| श्रद्धालुओं ने भगवत के भक्ति रस का पान किया|
क्षेत्र के ग्राम ललई में वृंदावन से आये पंकज दास महाराज के सानिध्य में कथा का आयोजन किया गया| कथा आगामी 6 जुलाई तक चलेगी| पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कथा पंडाल में नजर आयी| 5 जुलाई को कथा का विश्राम होगा| इसके बाद 6 जुलाई को भंडारा व प्रसाद वितरण किया जायेगा|
इस दौरान प्रांत प्रचारक प्रमुख घनश्याम अग्निहोत्री, पूर्व प्रधान रामौतार दीक्षित, होरीलाल, प्रधानाचार्य अमर नाथ,डॉ- विकास शर्मा अदि सैकड़ो की संख्या में भीड़ रही|