कार्यशाला समापन में मंच पर बिखेरा संस्कारों का हुनर

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद: कला एवं सहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के माध्यम से चली कार्यशाला का समापन रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ हो गया | सभी छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाकर दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया|
शहर के एक धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ० रजनी सरीन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया| इसके बाद छात्र-छात्राओं से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये| छात्र-छात्राओं ने कथक, ढोलक, लोक नृत्य, सिलाए, कढाई, सौन्दर्य कला, चित्रकला, हस्तकला, आदि विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया था| जिसका हुनर मंच से दिखाया गया| संस्कार भारती के कार्यक्रम में भारती संस्कारों कको साफ़ देखा गया|
आचार्य ओमप्रकाश मिश्रा कंचन ने कहा कि कला समाज में शांति का माध्यम है| आतंकवाद , नक्सलबाद का हल कला से सम्भव है| डॉ० रजनी सरीन ने कहा कि संस्कार भारती भारतीय संस्कार का संचार नौनिहालों में कर उन्हें एक सच्चा भारतीय बनाती है | कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया| इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ० रविन्द्र यादव, संजय गर्ग, राजगौरव पाण्डेय, अनुभव सारस्वत, अर्पण शाक्य, आदेश अवस्थी, कोमल शर्मा, हेमलता श्रीवास्तव रही|