थाने के बाहर हंगामा कर रहे पूर्व प्रधान को दबोचा

CRIME

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाने के बाहर हंगामा कर रहे पूर्व प्रधान को पुलिस ने दबोच लिया| पुलिस आरोपी का मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगढ के पूर्व प्रधान फेरु सिंह शनिवार की शाम थाने के मुख्य द्वार के सामने पंहुचे| जंहा पूर्व प्रधान हंगामा करने लगे| हंगामा देख मौके पर भीड़ लग गयी| कुछ देर में ही पुलिस कर्मी भी गेट पर आ गये| उन्होंने पूर्व प्रधान को दबोच लिया| जिसके बाद उसे थाने में पुलिस ने हिरासत में दे दिया|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया की पकड़े गये पूर्व प्रधान का मेडिकल कराया जा रहा है| इसके बाद कार्यवाही होगी|