जन्म दिवस पर महीयसी महादेवी को किया याद

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:छायावादी युग की कवित्री महीयसी महादेवी वर्मा के जन्म दिवस पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया| वही महीयसी की प्रतिमा के चारो ओर अतिक्रमण व गंदगी देख साहित्यकार आक्रोशित हो गये और नगर पालिका प्रसाशन पालिका अध्यक्ष को जमकर कोसा।
गुरुवार को महीयसी महादेवी वर्मा के जन्म दिवस पर माल्यार्पण का कार्यक्रम साहित्यिक संस्था अभिव्यंजना के द्वारा किया गया|
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि संगम, अभिव्यक्ति, संस्कार भारती आदि संस्थाओ ने बाद चढ़ कर हिस्सा लिया| कार्यक्रम के दौरान कई साहित्यकारों ने प्रतिमा के चारो ओर अतिक्रमण देख कड़ी नाराजगी व्यक्त की | न
महीयसी के जन्म दिवस पर डॉ० राजकुमार सिंह ने प्रतिमा के चारो ओर फैली गंदगी और अतिक्रमण पर काफी चिन्ता व्यक्त की उन्होंने कहा कि जब नगर पालिका चेयरमैन को पता है कि हम लोग महीयसी के जन्म दिवस पर हर वर्ष कार्यक्रम करते ऐसे प्रतिमा के पास फैली गंदगी निदनीय है| कुछ समय के लिये प्रशासन को अतिक्रमण हटा देना चाहिये था| इस दौरान भाजपा नेता डॉ०प्रभात अवस्थी, शिव ओम अम्बर, संस्कार भारती के प्रान्त मंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय, समाज सेवी संजय गर्ग,अरविन्द दीक्षित,अनुभव सारस्वत, रविन्द्र भदौरिया, अनुराग पाण्डेय आदि रहे|
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगम संस्था की तरफ से भारती मिश्रा, महेश पाल सिंह,उपकारी मणि, महीयसी के जन्म दिवस पर संजय अग्रवाल, कृष्ण कान्त अक्षर, जवाहर सिंह गंगवार,निमिष टण्डन, देवकी नंदन,दिलीप कश्यप,राजेश हजेला,उदय कुमार, रामौतार शर्मा राजेश निराला,आदि ने मालार्पण किया