गणेश प्रतिमा विसर्जन में निकली शोभायात्रा में जमकर झूमे युवा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद : नगर में चल रहे गणेश महोत्सव का जहां-जहां समापन होता जा रहा है वहां मूर्ति विसर्जन भी लगातार हो रहा है| शनिवार को नगर में बड़े पैमाने पर गणपति विसर्जन किये गये| पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही| लगभग छोटे-बड़े मिलाकर लगभग आधा सैकड़ा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया| इस दौरान युवा जमकर थिरके|
गणपति की प्रतिमा विसर्जन के दौरान शोभायात्रा में शिव पार्वती, गणेश जी सहित विभिन्न धार्मिक झांकियों के साथ युवा, महिलाएं सहित काफी संख्या में श्रद्धालु अबीर गुलाल उडाते , गणपति बप्पा मोरिया की धुन पर नृत्य कर रहे थे। महोत्सव में भजन व गीत के साथ मनमोहक झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। कालिया दाह, मटकी फोड, श्री गणेश लीला, राधाकृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई। गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। नगर में लगभग आधा सैकड़ा प्रतिमा का विसर्जन किए गया| जिसमे कटरा नुनहाई (कालेश्वर नाथ मंदिर), मोहल्ला अढतियान, तलैया फजल इमाम (ब्रह्मदेव मंदिर), पल्ला गल्ला मंडी, बजरिया शमशेर खां, ग्राटगंज, रेटगंज, लालगेट, भाऊटोला, मदारबाड़ी, बूराबाली गली, बजरिया शमशेर खानी, इस्माइलगंज सानी, जीआईसी विधालय, कांच वाला मंदिर नालामछरटटा, कुंचिया, नई बस्ती, काशीराम कालोनी,बजरिया हरलाल, पक्कापुल, गौरी शंकर मंदिर बढपुर मंदिर आदि लगभग आधा सैकड़ा गणपति प्रतिमा विसर्जित की गयी|
वही विसर्जन के समय युवाओ में भक्ति गीतों पर रास्ते में जमकर डांस किया| जगह-जगह पानी व प्रसाद की व्यवस्था भी की गयी थी| प्रसाद लेने के लिये भी होड़ लगी रही| ट्राफिक व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिये सीओ शरद चन्द्र शर्मा लाल दरवाजे पर डटे रहे| इस दौरान विमलेश मिश्रा, पदमेश रंजन, रवि राजपूत, अजय सक्सेना, राजकुमार वर्मा, कल्लू गुप्ता जगदीश ठाकुर, बबलू, नीरज गुप्ता, अरविन्द गुप्ता राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे|