साधू का शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद

CRIME FARRUKHABAD NEWS धार्मिक

फर्रुखाबाद: (जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम बंथल शाहपुर में 80 वर्षीय साधु प्रेमदास त्यागी की मौत के बाद उनके शव की समाधि बनाने को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले को रफादफा करा दिया।

80 वर्षीय साधु प्रेमदास मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी थे। वह तकरीबन 25 वर्ष से बंथल शाहपुर में आश्रम बनाकर रह रहे थे। बीते कई दिनों से अस्वस्थ होने के कारण सैफई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को वह आश्रम लाये गये। कुछ समय के बाद उनकी मौत हो गयी। उनके अनुयायियों ने शव को आश्रम के निकट ही जमीन पर दफनाकर वहां समाधि बनाने की तैयारी की। उसी दौरान जमीन मालिक ने इसका विरोध कर दिया। जिससे स्थिति बिगड़ गयी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जहानगंज ललितेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष कमालगंज सुनील कुमार यादव, दो 100 डायल और एसडीएम सदर सुरेन्द्र सिंह मौके पर आ गये। ग्रामीणों के सहयोग से विवाद निबटाकर आश्रम के निकट ही दूसरी भूमि पर साधु के शव को दफनाया गया।