चकबंदी के चुनाव में फर्जी मतदान को लेकर उपजा विवाद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बहोरा ग्राम पंचायत में चकबंदी को लेकर चल रहे चुनाव में फर्जी मतदान को लेकर जमकर विवाद की स्थित बन गयी| जिसके बाद पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया|

एसओसी रामकिशोर वर्मा की देख-रेख में शुक्रवार को गाँव में चकबंदी को लेकर चुनाव चल रहा था| तभी गाँव के ही नरोत्तम सिंह ने आरोप लगाया की धनकुबेरों के इशारे पर चकबंदी कराने के पक्ष में मतदान कराया जा रहा है| जिससे गरीबो का काफी नुकसान होगा| उन्होंने आरोप लगाया की जिसके चलते फर्जी मतदान कराया जा रहा है| विरोध से विवाद की स्थिति बन गयी| बताते चले की चकबंदी कराने के पक्ष में 124 और ना कराने के लिये 151 ग्रामीणों के हस्ताक्षर मिले| अभी परिणाम सामने आये है|

एसओसी रामकिशोर ने बताया की आरोप के आधार पर सभी हस्ताक्षरो की जाँच की जायेगी| उनके हस्ताक्षर मान्य नही होंगे जिनके पास खेती ही नही है| इसी जाँच रिपोर्ट के आधार पर परिणाम घोषित किया जायेगा| इस दौरान एसीओ राधेश्याम, मेडी लाल, इंद्रेश पाण्डेय, कानून गो अतर सिंह, लेखपाल मोहम्मद युनुस, एसपी तिवारी, अरविन्द, शिशुपाल ,प्रधान आदि मौजूद रहे|