शीलू जैसी घिनौनी घटनाओं से पैदा होंगी डकैत फूलनदेवी

Uncategorized

फर्रुखाबाद(9 january ): कश्यप निषाद सभा की बैठक में बांदा की शीलू निषाद के साथ हुए शर्मनाक हादसे की घोर निंदा करते हुए कहा गया कि यदि समाज की लडकियों के साथ शीलू जैसी घिनौनी घटनाएं हुईं तो फूलनदेवी जैसी डकैत पैदा होंगीं और विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी जैसे लोगों को जमीन भी नसीब नहीं होगी|

परियोजना अधिकारी कामता प्रसाद की अध्यक्षता में मोहल्ला बजरिया जाफर खां सुदर्शनलाल आवास पर समाज की बैठक हुयी| मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के मुख्य महासचिव आरके तोमर ने कहा कि युवाओं को राजनीति की भागीदारी में दिलचस्पी लेनी चाहिए| मंडल अध्यक्ष श्यामसुन्दर निषाद ने नव वर्ष से शराब का सेवन त्यागने का संकल्प दिलाते हुए बच्चों को शिक्षित करने की सलाह दी|

सुदर्शनलाल जिलाध्यक्ष बने

श्री तोमर ने मुंशीलाल कश्यप को प्रदेश उपाध्यक्ष, शिवा बाथम को मंडल सचिव, सुदर्शनलाल कश्यप को जिलाध्यक्ष, विनय कश्यप को जिला महासचिव मनोनीत किया| बैठक में उन्नतिशील कृषक नारद कश्यप, ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह बाथम, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र कश्यप, होरीलाल कश्यप, प्रवीण कश्यप एडवोकेट, गौतम कश्पय आदि ने प्रदेश अध्यक्ष व मनोनीति जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं एवं साल भेंट कर स्वागत किया| सञ्चालन संजीव बाथम ने किया|