विचित्र वीणा से निकला राग मधुवनी

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

SNSKARSNSKAR BHARTIफर्रुखाबाद: संस्कार भारती के प्रांतीय संगीत महोत्सव में लोगो ने विभिन्य रागों कि प्रस्तुति कि| जिसमे कन्नौज के विचित्र वीणा से राममधुवनी की धुन सुन श्रोता मुग्ध हो गये |

शहर के बद्री विशाल कालेज में आयोजित हुये संगीत महोत्सव में मुख्य अतिथि मुरादाबाद मंडल के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक भगवत पटेल के साथ संस्कार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बांके बिहारी व कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ० रजनी सरीन ने किया| कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने कलाकारों का शाल उठाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया| कार्यक्रम में कानपुर, बाँदा, कन्नौज, फतेहपुर, चित्रकूट आदि जनपदों से कलाकार पंहुचे| कन्नौज से पधारे विचित्र वीणा के कलाकार प० किशन गुप्ता ने राग मधुवनी पे अलाप जोड़ गत विलम्बित तीन ताल प्रस्तुति की| कानपुर कि डॉ० सुषमा पाठक ने राग यमन में अलाप जोड़ गत व झाला तथा दादरा में एक धुन का वादन किया| अन्य कलाकारों ने भी बेहतर प्रस्तुति दी|

इस दौरान बद्री विशाल के प्रबन्धक विनोद दुबे, संस्था अध्यक्ष डॉ० रविन्द्र यादव, डॉ० शिव ओम अंबर, पंकज पाण्डेय, आदेश अवस्थी, अनुभव सारस्वत, योगेश सिन्हा, नीलम तिवारी, आकाक्षा सक्सेना, ब्रह्मदत्त अवस्थी, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे | संचालन प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया|