फर्रुखाबाद में दो समुदाय में बबाल के बाद बाजार बंद, तनावपूर्ण माहौल के बाद शांति

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

Farrukhabad_RIOTS_DM_JNIdngaacoफर्रुखाबाद; लड़की से छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो समुदाय में जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग के बाद फर्रुखाबाद का मुख़्य बाजार बंद हो गया| खबर लिखे जाने तक जिलाधिकारी समेत सभी पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने बाजार में गस्त कर माहौल को शांत कराने की कोशिश की| दोनों पक्षो में तनाव की स्थिति बनी हुई है| चुनावी मोड में आ चुके नेता राजनीती करने से नहीं चूक रहे है वहीँ सामाजिक कार्यकर्ताओ ने माहौल को शांत कराने की कोशिश की है|

कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के अंतर्गत घुमना बाजार से लेकर नेहरू रोड तक जमकर पथराव हुआ| दोनों पक्षो की ओर से कई राउंड फायरिंग हुई है| मामला एक लड़की द्वारा दूसरे समुदाय के लड़के द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत अपने परिवार वालो से करने के बाद शुरू हुई| लड़की के परिजनों ने कुछ अन्य लोगो के साथ लड़के के घर में घुस कर मारपीट कर दी| मारपीट करने के बाद लड़की पक्ष के लोग कोतवाली में शिकायत करने पहुचे| वहीँ लड़के पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुच गए| इसके बाद कोतवाली में ही वाद विवाद शुरू हो गया| पुलिस मामले को शान्त कराने के प्रयास कर ही रही थी कि उसी समय कोतवाली के बाहर जमा भीड़ में किसी युवक ने फायर कर दिया| इसके बाद मामला भड़क गया और सुतहट्टी बाजार, घूमना बाजार से लेकर नेहरू रोड तक जमकर दोनों पक्षो से एक दूसरे तरफ पथराव किया गया| इसी बीच कई राउंड फायर भी हुए|

जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी अपने कैम्प कार्यालय में राजस्व सम्बन्धित बैठक कर रहे थे जहाँ सभी प्रशासनिक अफसर मौजूद थे| डीएम को दंगे की खबर मिलते ही वे भी अपने अमले के साथ बाजार पहुच गए और भीड़ को तीतर बितर कराया| व्यापारी नेता संजीव मिश्र बॉबी, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, इस्लाम चौधरी भी पुलिस के साथ शांति कायम कराने में जद्दोजहद करते दिखे| युवक की तरफ से भाजपा नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी, हिन्दूमहा सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ,मिश्रा नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी, अंकित तिवारी, मुकेश वाथम, राम जी मिश्रा, भाजापा नेता शिवांग रस्तोगी, प्रवल भी मौके पर आ गये|
जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान का कहना है कि अब मामला शांति पूर्ण हो गया है| पुलिस को जगह-जगह तैनात कर दिया गया है| दोनों पक्षों से बात कर विधिक कार्यवाही होगी|