मार्ग दुर्घटना में बाइक सबार की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS

AKHILESH KI MAUTफर्रुखाबाद: थाना मेरापुर के ग्राम पुनपालपुर निवासी 30 वर्षीय अखिलेश पुत्र रतिराम की मौत हो गयी| जबकि बाइक पर बैठा उसका रिश्तेदार लालू पुत्र राजवीर निवासी सन्नौ मिरैची एटा जख्मी हो गये उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है |

मृतक अखिलेश के परिजनों ने बताया की अखिलेश दिल्ली में नौकरी करता था| बीते तकरीबन 10 पहले ही घर लौटा था| उसने अपने घर पर हवन किया था| जिसमे लालू भी आया था | बुधवार को सुबह अखिलेश अपने रिश्तेदार लालू की बाइक से बेबर जा रहा था| तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर संकिसा के पास काली नदी के पास खड्डा में जा गिरी| जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गया|

दोनों को तकरीबन 11:50 पर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा अखिलेश की उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि गम्भीर रूप से घायल लालू को भी निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है| अखिलेश की मौत खबर पर पत्नी पूजा व अन्य परिजन भी लोहिया अस्पताल आ गये| मृतक के दो बच्चे है| आठ साल का पुत्र रवि और 6 साल की पुत्री बिट्टी है| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी|