केंद्रीय विद्यालय ने किया भूतपूर्व विधार्थी संघ का गठन

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

kendriy vidhaaaly snghफर्रुखाबाद: फतेहगढ़ स्थित आरआर सी स्थित केन्द्रीय विधालय में आयोजित हुये कार्यक्रम में भूतपूर्व विधार्थी संघ का गठन किया गया| कार्यक्रम में पूर्व में विधालय में शिक्षा ले चुके विधार्थियों को आमंत्रित किया गया था|

विधालय में आयोजित हुये पूर्व विधार्थियों के महासम्मेलन में सभी पूर्व विधार्थियों का एक दूसरे से परिचय कराया गया| कार्यक्रम में विदेशो में अनेको प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत विधालय पूर्व विधार्थी भी पंहुचे| विधालय के प्राचार्य रवीश चन्द्र पाण्डेय विधार्थी संघ की बैधानिक रूप रेखा प्रस्तुत की| इसके बाद संघ के दो वर्षीय पदाधिकारियों का चुनाव हुआ| अनिल प्रताप सिंह को अध्यक्ष चुना गया| इसके साथ ही साथ अनूप दीक्षित व रतन देव साध को उपाध्यक्ष चुना गया| महासचिव आलोक यादव को बनाया गया|

मनोज गुप्ता वित्त सचिव, डॉ० पंकज गुप्ता,मनीश अग्रवाल संयुक्त सचिव, इसके साथ ही साथ सत्यमोहन पाण्डेय, संजय तिवारी, महेन्द्र मिश्रा, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, ब्रजेश सिंह यादव, विजय मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, अखिलेश अस्थाना, कृष्ण कुमार, विवेक मिश्रा को सदस्य चुना गया है|

कार्यक्रम में शिक्षका सुनीता मिश्रा, कीर्ति गुप्ता, एसके कुशवाह आदि मौजूद रहे|