खादी के खोखले वायदों के नीचे दब गया कारगिल शहीद का हक

CRIME जिला प्रशासन राष्ट्रीय सामाजिक

mioletri singhफर्रुखाबाद: बीते वर्ष 1999 में हुये कारगिल युद्ध में शहीद हुये वीर सैनिक मिलेट्री सिंह का आज बलिदान दिवस है| जिसको लेकर शनिवार को उनके आवास पर कई लोग श्रद्धांजलि देने पंहुचे| दर्जनों लोगो ने उन्हें श्रधा सुमन अर्मित किये| शहीद के परिजनों ने बताया की मिलेट्री सिंह को शहीद हुये वर्षो हो गयी लेकिन उनका हक उनके परिवार को नही मिल रहा है|
विदित है की मिलेट्री सिंह उन दिनों अवकाश पर घर आये हुये थे| तभी उनके घर एक खत आया जिसमे उन्हें तत्काल आर्मी में रिपोर्ट करने के आदेश थे| मिलेट्री सिंह अपनी पत्नी गीता देवी के पास 6 बच्चे छोड़ कर कारगिल युद्ध में दुश्मनों को मुंह तोड़ जबाब देने निकल गये| पत्नी दूर तक मिलेट्री सिंह को निहारती रही| धीरे-धीरे मिलेट्री सिंह गीता की आँखों से विलुप्त हो गये| कई दिन बाद आखिर मिलेट्री सिंह का खत आया| जिसमे शहीद ने जो लिखा था वह शायद यह बता रहा था की अब वह अपने परिवार के बीच हमेशा के लिये अमर हो जायेगे| मिलेट्री सिंह ने लिखा की अपने बच्चो का खयाल रखना| उन्हें खूब पढना, वह जो खाये उन्हें खिलाना, अच्छे कपड़े खरीद देना, घर अब तुम्हारे ह्बाले है| सरकार तुम्हारी मदद करेगी| गीता देवी को क्या पता था यह खत आखिरी होगा| तभी 13 फरवरी 1999 को मिलेट्री सिंह देश के खातिर अपने प्राण गवा दिये| भारत माँ का वह सपूत उनकी आन बान की रक्षा के लिये कुर्वान हो गया|

आज कारगिल युद्ध में शहीद हुये मिलेट्री सिंहका शहीद दिवस है| जिले के किसी भी पार्टी के नेता, अधिकारी ने यह भी उचित नही समझा की कम से कम उस शहीद के परिजनों को दिलासा दे जो अपने परिवार को समाज के जिम्मेदरी पर छोड़ गया| गीता आज भी अपने हक की लडाई लड़ रही है| सरकार के द्वारा दिया गया पेट्रोल पम्प का आबंटन भी कोरा सपना साबित हुआ| बिना पड़ी लिखी वीर नारी गीता देवी आखो में आंसू झलका कर कहती है की उसके पति ने कहा था की सभी उसकी मदद करेगे| लेकिन यह नही हो रहा है| क्या मिलेट्री सिंह के परिवार कोसरकार उसका हक देगी यह देखने की बात है|
पुण्यतिथि में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीद की पत्नी गीता के साथ साथ अभिषेक यादव, बैभव पाल , अखिलेश, सुधीर, मुकुल, शिव मंगल सिंह, मोहित, धर्मेन्द्र यादव, दिग्म्वर सिंह आदि लोग ,मौजूद रहे|
हिन्दू महासभा ने निकाला कैंडिल मार्च
हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में शहीद मिलेट्री सिंह की याद में कैंडिल मार्च निकाला| इस दौरान दिनेश चन्द्र, अंकित तिवारी, सुमित चौधरी राघव दीक्षित, विमल वर्मा, अंकुश कश्यप, राजू पाल आदि मौजूद रहे|