इटावा-बरेली हाई-वे पर युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

sp rajesh, sho ajit singhmohit dedफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई पर लगभग 21 वर्षीय युवक कि लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी| मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा व् अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया भी मौके पर पंहुचे|

पुलिस के 100 नम्बर पर एक महिला ने फोन कर कहा कि इटावा-बरेली हाई-वे पर नीचे खाई में एक लाश पड़ी है| जिसकि सूचना पर कर्नलगंज चौकी प्रभारी मौके पर पंहुचे| कोतवाल फतेहगढ़ अजीत सिंह व् अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पंहुचे| युवक एक सफेद रंग कि बनियान, नीली जींस, नीली कच्छा पहने हुये था| युवक के हाथ में एक लोहे का कड़ा, एक पीला रबड़ का ब्रेस्लेट पहने था| सीधे हाथ कि छोटी उंगली का नाख़ून लम्बा था| इसके साथ में ही उनके साथ पर ओम व् अंग्रेजी में एसआर लिखा था| उसके हाथ में ही मोहित लिखा था| पुलिस द्वारा तलाशी लेने पोअर उसकी जींस कि पीछे वाली जेब में एक शंख छाप तम्बाकू कि पुडिया मिली| युवक कि शिनाख्त नही हो सकी|

मौके डॉग स्कोट और फिल्ड यूनिट कि टीम ने भी पंहुच कर जाँच पड़ताल की| और नमूने लिये| पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने मौके पर पंहुचकर पूंछताछ कि| उन्होंने कहा जाँच कि जा रही है शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| जल्द खुलासा किया जायेगा|