एफबीएम ने चौक पर किया चाय वितरण

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

fbm1फर्रुखाबाद: समाज सेवी संस्था फर्रुखाबाद विकास मंच ने बुधवार को सुबह चौक पर चाय का वितरण किया तो भारी भीड़ उमड़ी| जिसमे दूर दराज से आये गरीब लोगो ने सर्दी में गर्म चाय का लुप्त उठाया|

सुबह चौक पर पंहुचे एफबीएम के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, नगर अध्यक्ष राहुल जैन से अपनी टीम के साथ लगभग 1000 लोगो को चाय का वितरण किया| सुबह तकरीबन 7 बजे से प्रारम्भ हुआ चाय वितरण कई घंटे तक चला| ठंड में कंपते लोगो ने गर्म चाय पीकर राहत महसूस की| मोहन अग्रवाल ने बताया की आगे भी यह चाय वितरण कार्यक्रम चलता रहेगा|

इस दौरान युवा नगर अध्यक्ष विजय मिश्रा, रोहित शाक्य,अवनीश मिश्रा, इशांत साध, फैसल अंसारी, रोहित पाण्डेय, अम्बर अंसारी,शुभ गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे|