गंगा प्रदूषण रोकने में सहायक होंगे, वायो डाइजेस्टर शौचालय: डाक्टर लोकेन्द्र सिंह

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी महोदय ने (डीआरडीओ) के डायरेक्टर डाक्टर लोकेन्द्र सिंह व उनकी टीम के साथ मेला रामनगरिया का औचक निरीक्षण किया| जिस प्रकार मेला का क्षेत्र है| उसी के आधार पर मेले में प्रदूषण रहित शौचालयों का भी निर्माण कराया जाना चाहिए| इसके लिए उनके सहयोगी विचित्र गंगवार अपनी टीम के साथ पूरे मेले का निरीक्षण किया|

डाक्टर लोकेन्द्र सिंह ने वताया कि 20 लीटर बैक्टीरिया जिसकी कीमत दो हजार रुपए है| सात-आठ लोगो के लिए जीवन भर काम आती है| वायो शौचालय का टैंक कभी भी खली नही करना पड़ता है| उन्होंने कहा कि टैंक में मौजूद बैक्टीरिया टैंक में जाने वाले मल को गैस व पानी में बदलता रहता है| यह शौचालय अन्य कि कीमत के हिसाब से काफी सस्ता भी पड़ता है| इस में केवल बीस लीटर पानी का ही प्रयोग करना पड़ता है|

उन्होंने ने वताया कि रेलवे की बनने बलि नै वोगियो में इसी प्रकार के शौचालय बनाए जा रहे है| यह फार्मूला अन्य एजेंसियों को भी सेल कर चुके है|वैसे तो यह फार्मूला आर्मी के ग्लेशियर एवं पहाड़ी क्षेत्र में इसको विकसित किया जा चुका है| इस मौके पर डीएम सतेंद्र कुमार,जिलाविधालय निरीक्षक भगवत पटेल,एनजीए कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर सुधीर कुशवाहा,व समर्थ के रोहित सफ्फड़ आदि लोग मौजूद रहे|