634 प्रधान पद के दावेदार 823 सदस्य चुनाव मैदान में

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION

फर्रुखाबाद: सोमवार को बढ़पुर व्लाक में चुनाव चिन्ह वितरण हो रहे थे| सुबह से ही व्लाक में दावेदारों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई थी|जब सभी को चुनाव चिन्ह वितरण कर दिए गए| तो प्रधानी के पद के लिए कुल 634 ही उम्मीदवार मैदान में रहे गए| और सदस्य पद के लिए कुल 823 उम्मीदवार रहे| लोगो की माने तो पूरी व्लाक में सदस्यों का पूरा होना भी नही हो पाया है|

याकूतगंज से पूर्व प्रधान जितेन्द्र यादव की पत्नी मीरा यादव को चुनाव चिन्ह हनुमान का गदा मिला है| जिसमे पूरी व्लाक में 670 आवेदन किए गए थे| उसमे सात पर्चे ख़ारिज कर दिए गए है| 29 लोगो ने अपने नाम बापस ले लिए है| ख़ारिज पर्चो में रशीदपुर से एक,जनैया सथैया से एक,महलई से दो,निनौआ से एक,घारमपुर से एक इस प्रकार सात लोगो के पर्चे ख़ारिज किए गए है|

प्रधानी का खुमार इस समय हर ग्राम सभा में देखने को मिल रहा है| वोटरो को लुभाने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार नए-नए तरीके खोजता दिखाई दे रहा है| बहुत सी ऐसी गांव है| जिनमे सदस्यों के पर्चे ही ख़ारिज कर दिए गए है| जिससे लोगो को बहुत परेशानी हो रही है| चुनावी मैदान में सभी उम्मीदवार अपने आप को जीता हुआ प्रधान मान रहे है| इसी बजह से इस यह कहना गलत नही होगा की अबकि वार प्रधान कौन बनेगा| यह तो जनता का वोट ही बता पायेगा| गांव के लोगो कहना है|कि सुबह से शाम तक न जाने कितने उम्मीदवार घर के चक्कर काट रहे है|