पति से विवाद में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पति से विवाद होंने पर महिला ने घर के कमरें में फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के याकूतगंज पटनऊ निवासी अमर दीप खटिक पुत्र राकेश कुमार का बीते 23 नबम्वर 2017 को जनपद शाहजंहापुर के मदनापुर बरुआ पट्टी निवासी संतोष कुमार की पुत्री 23 वर्षीय अनीता के साथ हुआ था|
अमर दीप लकड़ी के फर्नीचर बनाने का कार्य करता है| अमरदीप नें पुलिस को बताया कि सोमबार को लघभग 11 बजे वह घर आया तो उसका कूड़ा साफ़ करने को लेकर पत्नी अनीता से विवाद हो गया| विवाद होंने से अनीता ने कमरा बंद कर पंखे में दुपट्टे से फांसी लगा ली|
फांसी लगाने की खबर पर उसे तत्काल पति अमर दीप ने नीचे उतारा और गाँव के ही एक निजी अस्पताल में ले गया| इसके बाद उसे आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम ले गय | वहां से हालत गंभीर होनें पर परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर आये| जंहा उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया| जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गये|
सूचना मिलने पर मृतका के पिता संतोष कुमार आदि परिजन व एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह मौके पर पंहुचे| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरा |
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|