सपा ने बदले टिकेट, फर्रुखाबाद से रामेश्वर यादव होंगे प्रत्याशी

Uncategorized

Sapa ticketफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर टिकेट बदल दिए है| पार्टी महासचिव रामगोपाल सिंह यादव ने इसकी घोषणा कर दी है| 5 प्रत्याशी बदले गए है| फ़ैजाबाद से मित्रसेन यादव को प्रत्याशी बनाया गया है वहीँ फर्रुखाबाद से अलीगंज के विधायक रामेश्वर सिंह यादव को टिकेट दिया गया है| यहाँ मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के पुत्र सचिन सिंह यादव की टिकेट काट कर विधायक रामेश्वर को टिकेट दिया गया है| राममूर्ति वर्मा को भी टिकेट दिया गया है|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
समाजवादी पार्टी अब अंतिम दौर में अपने प्रत्याशियो का आंकलन करवा रही है| विवादित और कमजोर प्रत्याशियो को बदलने का क्रम जारी है| गत दिनों राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अलोक शाक्य को फर्रुखाबाद में सपा प्रत्याशी की समीक्षा करने के लिए भेजा गया था| उनके दौरे के दौरान ही जमकर विरोध विरोधियो ने दर्ज कराया था| खबर है कि कई पूर्व विधायक सहित वर्तमान विधायको ने भी अपने नकारात्मक रुख का एहसास अलोक रतन को करा दिया था| सचिन पिछले लम्बे समय से चुनावी दौरे कर रहे थे| मगर सपा में ही कलह के चलते उन्हें टिकेट से हाथ धोना पड़ा|
कौन है रामेश्वर यादव-
अलीगंज विधानसभा सीट से वर्ष 2012 का विधानसभा चुनाव रामेश्वर सिंह यादव ने रिकॉर्ड मतों से जीता था। वर्ष 1983 में रामेश्वर ने पहली बार जैथरा से ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ा था, वे जीत गए। जीत का यह सिलसिला वर्ष 1995 तक निरंतर चलता रहा। वे लगातार जैथरा के ब्लाक प्रमुख रहे। रामेश्वर सिंह यादव वर्ष 1996 में पहली बार अलीगंज सीट से सपा की टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीते। इसके बाद वर्ष 2002 में दूसरी बार इसी सीट से विधायक बने। वर्ष 2012 में फिर से विधानसभा का चुनाव जीतकर वे तीसरी बार विधायक बने। रामेश्वर सिंह यादव के छोटे भाई रामनाथ यादव जैथरा के ब्लाक प्रमुख हैं। जबकि सबसे छोटे भाई जुगेन्द्र सिंह यादव दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज हैं।