बरेली दंगे के आरोपी को प्रदेश सरकार ने बनाया मंत्रीः भाजपा

Uncategorized

फर्रूखाबादः प्रदेश सरकार के द्धारा जेलों मे बन्द आतंकवादियो के मुकदमे वापसी को लेकर भाजपा मे विरोध कि आग जल गयी है। भाजपा ने प्रदेश सरकार पर वोट बैक के लालच मे यहॉ फैसला लेने का आरोप लगाया है। मुकदमे वापसी को लेकर आक्रोषित हुये जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल को सम्बोधित पत्र जिलाधिकारी को सौपा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी के निर्देश पर कलेक्टट पहुंचे जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्धारा संगीन बारदातो मे जेल मे खूंखार आंतकियो को छोड़ने का मन बनाना उसकी छोटी सोच प्रकट करता है। सरकार ने जिस तरह से अपने कार्यकर्ताओ व आतंकियो के संगीन धाराओ के मुकदमे वापस लेने कि योजना बनाई है, इससे आम जनता का प्रदेश सरकार से भरोसा उठना तय है।
उन्होने बताया प्रदेश सरकार इस फैसले के पीछे सिर्फ वोट बैक कि राजनिति है। प्रदेश सरकार द्धारा बरेली के दंगो के मुख्य आरोपी तौरीक रजा को मुस्लिम वोट बैक के लिये वस्त्र उधोंग का सलाहकार बना राज्य मंत्री का दर्जा दे दिया है। 2003 सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपी खालिद मोहम्मद के मारे जाने के बाद प्रदेश सरकार ने 6 लाख के मुआवजे कि धोषणा कर दी। इस फैसले से आम जनता के साथ.साथ पुलिस का भी मनोबल गिरा है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने कहा कि कानून व्यवस्था कि स्थिति बहुत खराब है। जिससे आम जन परेशान हैं। कार्यकर्ताओ से प्रदेश सरकार कि बर्खास्तगी कि सिफारिश केन्द्र सरकार को भेजे जाने कि बात कही। इस दौरान पूर्व जिला अघ्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, महामंत्री विमल कटियार, सुरेन्द्र सिंह कटियार, नगर अघ्यक्ष ज्ञानेश गौड, अशोक कटियार, रामबक्श वर्मा, दिलीप भारद्धाज, प्रभात अवस्थी, अजीत महाजन, शौलेन्द्र राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।