टैम्पो से गिरी महिला की मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS

mhilaफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर खुर्द निवासी 50 वर्षीय महिला की अचानक टैक्सी से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गयी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

शरद पूर्णिमा पर गंगानहाने गयी रानी गाँव के ही मुन्नी देवी ,फूलमती, राजेशवरी, सूरजपाल सहित तकरीबन आधा दर्जन लोग भी उसके साथ थे| सुबह वह गंगा नहा कर वापस लौट रही थी| तभी इटावा बरेली हाई-वे पर महिला अचानक टैक्सी से नीचे जा गिरी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| लेकिन हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया| जिसके बाद परिजन आवास विकास के एक नर्सिंग होम में घायल को लेकर पंहुचे लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया| जिसके बाद परिजन उसके शव को लेकर लोहिया अस्पताल में पंहुचे| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|