आलू व्यापारी को सरे बाजार प्रधान व उसके साथियों ने गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS

neta ji copyफर्रुखाबाद: शहर कोतवली क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित नवभारत भवन के सामने रंगदारी बसूल करने के विवाद में सरे बाजार सर में गोली मार दी| जिससे आवास विकास निवासी विकास वाथम पुत्र नरेन्द्र वाथम घायल हो गया| पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भेजा|

विदित है कि विकास वाथम ठंडी सड़क पर टेंट लगाकर उसमे आलू भरकर व्यापार करते है| बीते दिन ग्राम देवरामपुर निवासी रिंकू यादव पुत्र जितेन्द्र यादव आया और मौके पर मौजूद विकास के चचेरे भाई होरीलाल से शराब पीने के लिये 200 रुपये मांगे| जब होरी ने मना किया तो रिंकू ने विवाद कर दिया| विवाद होता देख विकास बीचबचाव करने पंहुच गया| जिसके बाद मामला शांत हो गया|

शनिवार सुबह रिंकू यादव दोबारा मौके पर पंहुचा तो विकास के पक्ष के लोगो ने मिलकर रिंकू को पीट दिया| रिंकू ने घटना की सूचना अपने साथियों को दी| कुछ देर बाद मौके पर ग्राम देवरामपुर के प्रधान शैलेन्द्र यादव, विनय यादव आदि कई अन्य दबंग किस्म के लोग आ गये| उन्होंने तबडतोड़ फायरिंग व् पथराव कर दिया| जिससे विकास सर में गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| गया| अपर पुलिस अधीक्षक राम भुवन चौरसिया ने लोहियाअस्पताल पंहुचकर जाँच पड़ताल की| उन्होंने जेएनआई को बताया कि घटना के सम्बन्ध में जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|