अजय व् विजय कटियार की तलाश में जुटी पुलिस

CRIME Politics-CONG.

ajyफर्रुखाबाद: जिला पंचायत सदस्य पद हेतु बढ़पुर तृतीय से चुनाव लड़े अजय कटियार व उनके भाई विजय कटियार की तलाश में पुलिस ने उनके कई ठिकानो पर दबिश डी लेकिन वह पुलिस के हाथ नही लगे| थाना पुलिस को उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश है|
अजय कटियार व् जैतपुर के कुछ ग्रामीणों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा जहानगंज थाने में दर्ज किया गया था| बीती मंगलवार की रात थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ ग्राम जैतपुर के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये पंहुचे| पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश देने का प्रयास किया| जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये और उन्होंने थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम पर पथराव कर दिया| घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने जैतपुर निवासी फिरोज व् उसके आठ साथियों के खिलाफ पुलिस टीम पर पथराव करने का मुकदमा दर्ज किया गया था|

थानाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अजय व् विजय कटियार पुलिस पर हमले की योजना बनाने के आरोपी है| उनकी तलाश में कई जगह दबिश डी लेकिन वह हाथ नही लगे|