डीआईओएस सहित चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS

Bhagwat patel DIOS BSAफर्रुखाबाद: जिला विधालय निरीक्षक भगवत पटेल सहित चार लोगो के खिलाफ सेवा निवृत प्रधान लिपिक महेंद्र नरायण निवासी चौखेडा शमसाबाद ने धोखाधड़ी का मुकदमा कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज कराया है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

महेंद्र नरायन ने सर्ज कराए गये मुकदमे में कहा है कि वह बीते 30 जून 2013 को शमसाबाद क्षेत्र के चन्द्र कुमारी बालिका इंटर कालेज से सेवा निवृत हुआ था| जिसके बाद प्रबन्धक सुभाष कुमार व् जिला विधालय निरीक्षक भगवत पटेल, सहायक पटल सतेन्द्र वर्मा, लिपिक विनय अग्निहोत्री के खिलाफ आरोप है| महेंद्र नरायण ने कहा है कि चारो ने धोखाधड़ी करके उसकी दो वर्ष की पेंशन गडबड कर दी| जिससे उसे काफी हानि हुई है| उसने बताया कि इस सम्बन्ध में कई बार डीआईओएस को शिकायत दर्ज भी कराई| लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई|
जिसके बाद महेंद्र नरायन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया| अदालत के आदेश पर चारो के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि जाँच की जायेगी| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|