विजय की नुक्कड़ सभाओ में विशाल जन सभाओ जैसी उमड़ रही भीड़

Uncategorized

vijay aydav 2फर्रुखाबाद: जिला पंचायत बढ़पुर तृतीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में चुनावी मैदान में बाहुबली साबित हो रहे विजय यादव को लोग हाथो हाथो ले रहे है| जिसका आलम यह है कि उनकी द्वारा कि जा रही नुक्कड़ सभा में भी इस कदर भीड़ हो रही है जैसे किसी विशाल कार्यक्रम का आयोजन हो| जिससे उनको मतदान ना करने का मन पूर्व से बना चुके भी लोग आगे बढ़कर उनको जीत का ताज पहनाने के लिये बेताब है|

vijay aydav 1विजय यादव ने बुधवार को भी तूफानी दौरा किया| दौरे के दौरान उन्होंने कई नुक्कड़ सभा में भी भाग लिये मजे की बात तो यह है कि जिस भी नुक्कड़ सभा में विजय शामिल हुये उसे आम जनता ने ही आयोजित कराया| इसी तूफानी दौरे के दौरान विजय यादव का जुलूस ग्राम पपियापुर पंहुचा| जंहा एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन हुआ| इस दौरान प्रत्याशी विजय यादव ने कहा कि उन्होंने कभी किसी गरीब को परेशान देखा तो उसकी तरफ सहायता का हाथ बढ़ाया| उन्होने कहा कि कभी अपने पास आये किसी भी विवाद को पुलिस व कचेहरी की गोद में नही फेंका| बल्कि दोनों को आपस में मिलाकर सुलाह करा कर शांति से रहने का रास्ता दिखाया|

आयोजित सभा में गाँव के अलावा आस-पास के कई गाँवो के लोग विजय से मिलने पंहुचे| विजय यादव दिल खिलाकर जनता के बीच जाकर सबसे मिले| दूर दराज से आये कुछ लोगो ने अपने गाँवो में आने का निमंत्रण दिया| सर्व जाति का भारी समर्थन विजय को मिलता दिखने से उनका चुनावी जुलूस जीत की तरफ तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है|